bjp news ambikapur

अंबिकापुर :- भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा सरगुजा के पदाधिकारीयों की महत्वपूर्ण बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह के आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मंडलवार अब तक हुई प्राथमिक सदस्यता की समीक्षा की गई। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाना है। इसलिए प्राथमिक सदस्यता अभियान को जल्द से जल्द पूर्ण कर आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को ऑफ लाइन सदस्यता से पूरा करें। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्यता अभियान को हम रिकार्ड समय में पूरा कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सरगुजा जिले में हम सदस्यता अभियान के लक्ष्य के करीब हैं। हमें और जोर लगाना है ताकि सदस्यता में एक कीर्तिमान स्थापित हो। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन नगर मंडल अंबिकापुर अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर, भारत सिंह सिसोदिया, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, हरपाल सिंह भामरा, अंबिकेश केशरी, देवनाथ पैकरा, फूलेश्वरी सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, मधु चौदह, विकास पांडे, विजय व्यापारी, राधेश्याम ठाकुर, इन्दर भगत, वैभव सिंह, मुनेश राजवाडे सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

also read this:- सूरजपुर में नशीली दवाई से सामूहिक बलात्कार: 48 घंटे बाद भीड़ में भटकती रही पीड़िता, टीएस सिंहदेव के हस्तक्षेप से दर्ज हुई FIR 

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *