AMBIKAPUR POLICE

AMBIKAPUR NEWS :- आज दिनांक 15/10/24 को पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे स्टार सेरेमनी का आयोजन कर जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं नवल दुबे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं नवल दुबे को विभाग द्वारा प्रदान की गई नई दायित्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई, साथ ही विभागीय कार्यों मे गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया, कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षकों कों अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई, पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पदोन्नत उप निरीक्षक अग्रिम आदेश तक जिला सरगुजा मे ही अपनी सेवाए जारी रखेंगे।

स्टार सेरेमनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण), रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, पदोन्नत उप निरीक्षकों के स्वजन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *