सरगुजा में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदल गया

जैसा कि आप सभी को मालूम है सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ती है, पारा दिन ब दिन लुढ़क रहा है और ठंड बढ़ती जा रही है, जिससे स्कूली छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सरगुजा जिले में संचालित होने वाले सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य सभी विद्यालयों के स्कूल संचालक समय में कलेक्टर सरगुजा द्वारा परिवर्तन किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली शालाएं जिसमें प्रथम पाली के अंतर्गत सोमवार से शुक्रवार को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12:00 तक एवं शनिवार को दोपहर 12 15 से शाम 4:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली के अंतर्गत सोमवार से से शुक्रवार तक दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 तक एवं शनिवार को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एवं शनिवार को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12: 00 बजे तक संचालित होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *