लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार की तड़के सुबह शासकीय माध्यमिक शाला कुन्नी के पीछे परसा पेड़ में महिला और बच्ची की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मीना गुप्ता पति संजय गुप्ता उम्र लगभग 35 वर्ष आस्था गुप्ता पिता संजय गुप्ता 7 वर्ष साकरिया रोड कुन्नी निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पदस्त है।

ALSO READ THIS :- अब होगी फिर 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए लिया गया निर्णय,जाने क्या है दिशानिर्देश

महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। महिला ने अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ पति के स्कूल के सामने शासकीय माध्यमिक शाला के पीछे हाई स्कूल कुन्नी के सामने परसा पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना की सूचना संजय गुप्ता के द्वारा कुन्नी पुलिस चौकी पहुंच दी। कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *