किसान के खाते से 160 बोरी अवैध धान खपाने कोचिया ने की कोशिश, धान खरीदी केंद्र उदयपुर में धान जप्त

कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर लगातार प्रशासनिक टीम द्वारा निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को धान खरीदी केंद्र उदयपुर में कोचिया द्वारा किसान के खाते से धान खपाने की कोशिश को नाकाम करते हुए धान जप्त करने की कार्यवाही की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मानपुर के किसान प्रीतराम के द्वारा बुधवार को उदयपुर धान खरीदी केंद्र में 210 बोरी धान लाया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी अमित बंसल को संदेह होने पर किसान से धान के संबंध में जानकारी ली गई।

ALSO READ THIS :-डीजल टैंकर से चोरी का बड़ा खुलासा, कैमरे में कैद हुई MP-CG बॉर्डर की घटना

किसान से बात करने पर इस बात की पुष्टि हुई कि किसान का धान केवल 50 बोरी है। कोचिया प्रदीप दुबे द्वारा किसान को झांसा देकर 160 बोरी यानी लगभग 64 क्विंटल धान को किसान के खाते से विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा था। नोडल अधिकारी की मौजूदगी में तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध धान को जप्त किया गया और पंचनामा की कार्यवाही करते हुए धान खरीदी प्रभारी के सुपुर्दगी में दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *