विद्यार्थियों की इंतजार की बेला आज खत्म होने को है, छत्तीसगढ़ बोर्ड के परीक्षा परिणाम आने वाले हैं आज छात्रों की साल भर के मेहनत का परिणाम घोषित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा जारी किए जाने वाले परिणाम का इंतजार छात्रों ने बेसब्री से किया है। आप आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in, https://cg.results.nic.in एवं https://results.cg.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस वर्ष, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 2 मार्च 2024 से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 1 मार्च 2024 से 23 मार्च तक हुई थी। इस बार चुनाव आचार संहिता के चलते शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। रिजल्ट की घोषणा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभागृह में बोर्ड की अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।

https://cgbse.nic.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *