बिलासपुर: बिलासपुर में मंगलवार की रात करीब 9 बजे पिस्टल तानकर ज्वेलर्स पर हमला कर लाखों के जेवर लूटकर फरार हो गये कारोबारी थाने पहुंचकर अपनी आपबीती बताई फिलहाल पुलिस मामले मे जांच पड़ताल कर रही है।

दरअसल दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोरनगर से टेलीफोन एक्स्चेंज रोड के पास उस समय हड़कंप मच गया जब नकापोश बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी पर हमला कर के घटना को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है की कारोबारी संतोष तिवारी राजकिशोरनगर स्थित माँ महालक्ष्मी ज्वेलर्स की शाप बंद कर अपने मेहरून कलर की कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच शक्ति चौक से बीएसएनएल ऑफिस के बीच सुनशान इलाके में कार और एक पैशन प्रो बाईक मे सवार 3 से 4 मे नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार जबरन रुकवा ली आरोप है कि बदमाशों ने दरवाजा खोलने का दबाव बनाया और व्यापारी के बाहर निकलते पिस्टल। तानकर जेवर दे दो नहीं तो जान से जाओगे की धमकी दे कर उसे धमकी दिया। कारोबारी ने विरोध किया तो उससे छीना झपटी शुरू हो गई और इसी दौरान बदमाश ने अपने पिस्टल के बट व हथौड़े से उनके सिर पर हमला कर दिया। और हमलावर कार में रखे सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है की भागते वक्त वो अपनी कार सीजी 10 बीजे 8147 और बाइक सीजी 10 पी 0331 को मौके पर ही छोड़ गए। वहीं घायल संतोष तिवारी किसी तरह थाने पहुंचकर आपबीती बताई।मामले में सरकंडा पुलिस चारों ओर नाकेबंदी कर सीसीटीवी खंगालने का काम शुरू कर दिया है। और मामले को गंभीरता से जांच कर रही है।

वही सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया की दिनांक 17 /2 /26 को रात 9:00 बजे के आसपास टेलीफोन एक्सचेंज रोड राजकिशोर नगर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी संतोष तिवारी को रोककर मारपीट किया है और गाड़ी कार क्रमांक सीजी 10AH7707 मेहरून कलर रीनॉल्ट कंपनी की गाड़ी को लूट कर भाग गए गाड़ी में सोने चांदी का समान होना बताया गया है मौके पर पैशन प्रो मोटरसाइकिल सीजी 10 पी 0331 एवं कार क्रमांक सीजी 10 BJ 8147 आरोपियों द्वारा छोड़कर भाग गया है मौके पर एक मैगजीन कुछ राउंड प्राप्त हुए हैं जो चलाई नहीं गए हैं प्रार्थी को सिर में चोट है जो हथौड़ी से मारना बताएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *