अंबिकापुर: स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय सोहगा में स्थानीय सोहगा, करजी तथा नवाबांध के छात्रों हेतु प्रवेश पुन: प्रारंभ किया गया है, नवीन सीट आबंटन प्रक्रिया के तहत विद्यालय की कक्षा पहली हेतु 10 सीटों की वृद्धि की गई है। तथा इसी तारतम्य में कक्षा दूसरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं हेतु प्रति कक्षा पांच सीटों की वृद्धी की गई है, पूर्व में किए गए आवेदनों के आधार पर तथा स्थानीय निवास के आधार पर ये प्रवेश दिया जावेगा, कक्षा दूसरी में प्रवेश हेतु नवीन आवेदन आज दिनांक 8 अगस्त से से आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन की प्रक्रिया करजी, सोहगा तथा नवाबांध के विद्यार्थियों हेतु प्रारंभ की गई है, कक्षा दूसरी के अतिरिक्त अन्य कक्षाओं हेतु पूर्व आवेदनों पर स्थानीय निवास करजी, सोहगा, व नवाबांध के छात्रों को प्रवेश दिया जावेगा। कक्षा दूसरी में प्रवेश हेतु आवेदन 8 अगस्त से आरंभ किया गया है, तथा इस कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथी 11/08/23 निर्धारित है। सभी आवेदन स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल सोहगा के कार्यालय से प्राप्त तथा जमा किये जा सकेंगे। आवेदन करने का समय 12 बजे दोपहर से -शाम 05 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *