अंबिकापुर:  शहर के निजी होटल में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में अंजलि अरोड़ा और एल्विस यादव के आने पर जोरदार विरोध किया गया। सर्व सनातन रक्षा वाहिनी और अन्य हिंदू संगठनों ने कलाकारों के खिलाफ घड़ी चौक पर जमकर नारे लगाए।

विरोध का कारण बताया गया कि दोनों कलाकार सनातन धर्म से जुड़े नहीं हैं और एल्विस यादव पर गंभीर आरोप भी हैं। आयोजकों की ओर से कलाकारों को बुलाया गया था, लेकिन शहरवासियों और संगठनों ने इसे स्वीकार नहीं किया।

इस मामले ने स्थानीय समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने भी सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर निगरानी बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *