अंबिकापुर: सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित गुरुकृपा पैरामेडिकल कॉलेज में तूल पकड़ने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज के प्रिंसिपल दीपांकर दत्ता ने डीएमएलटी कोर्स की मार्कशीट लेने आए तीन छात्रों को बंधक बनाकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बंधक छात्रों में एक छात्रा भी शामिल थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को सुरक्षित छुड़ाया। छात्रों ने आरोप लगाया कि मार्कशीट के लिए प्रिंसिपल उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। घटना के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।