अंबिकापुर: नई दिल्ली के के.डी. जाधव इंडोर स्टेडियम में 04 से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया।

सरगुजा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी स्वाति राजवाड़े ने -52 किलोग्राम लो किक इवेंट में कजाखस्तान की खिलाड़ी को पराजित करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं आयुष सार्थी ने -63 किलोग्राम किक लाइट इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इराक, कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्की, मिस्र, सीरिया, किर्गिस्तान, अल्जीरिया, फिलिस्तीन तथा भारत सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 775 खिलाड़ी एवं अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed