बलरामपुर: जिले के कमलपुर गांव का कथित नटवरलाल एक बार फिर सुर्खियों में है पंचायत सचिव बेनीमाधव गुप्ता पर किसानों के नाम से धोखाधड़ी कर लोन निकालने का गंभीर आरोप लगा है  मामला रघुनाथनगर थाने तक पहुंच गया है, जहां पीड़ित किसानों ने लिखित शिकायत दी है
परमानंद सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका धान पंजीयन और बैंक खाता उनसे जुड़ा होने के बावजूद बेनीमाधव गुप्ता उनके दस्तावेज अपने पास रखे हुए था वर्ष 2023 में जब उन्होंने अपने कागजात वापस मांगे तो पता चला कि उनके नाम से लगभग 3 लाख रुपये का लोन निकाल लिया गया है आरोप है कि पूछने पर बेनीमाधव ने साफ कहा मैंने लिया है, जो करना है कर लो  इसी तरह जगत राम ने भी रघुनाथनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके नाम से करीब 1 लाख 42 हजार रुपये का लोन निकालकर हड़प लिया गया किसानों का कहना है कि बिना उनकी जानकारी और सहमति के लोन निकालना सीधी धोखाधड़ी है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी बेनीमाधव गुप्ता का नाम फर्जी दस्तावेजों के जरिए पेट्रोल पंप संचालन के मामले में सामने आ चुका है अब किसानों के नाम पर लोन निकालने के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है
फिलहाल पुलिस से जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है बहुत जल्द और भी इसकी काली करतूत हमारे द्वारा आपके सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *