अंबिकापुर: मध्यप्रदेश के सिंगरौली से कोयला लोड ट्रक रायगढ़ जिले के आरकेएम प्लांट जा रही ट्रक को अंबिकापुर की मणिपुर पुलिस ने किया जब्त, अंबिकापुर शहर से लगे भिट्ठीकला ईट भट्टे में खाली किया जा रहा था कोयला.

दरसअल अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिट्ठीकला के साहिल ईट भट्ठा में मध्य प्रदेश के सिंगरौली से कोयला लोड ट्रक अवैध तरीके से कोयला खपाने का प्रयास किया जा रहा था. इधर मुखबिर की सूचना पर खनिज विभाग व मणिपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करने मौके पर पहुँची पुलिस ने कोयला लोड ट्रक को जब्त कर लिया है. वही बताया जा रहा है, कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली से कोयला लोड ट्रक रायगढ़ जिले के आरकेएम प्लांट जा रहा था. वही ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिक की मिलीभगत से इस कोयले को अंबिकापुर शहर के भिट्ठीकला स्थित साहिल ईट भट्टे में खपाने का प्रयास किया गया. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक मालिक सहित ट्रांसपोर्टर के खिलाफ अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *