अंबिकापुर:  अंबिकापुर शहर के निजी होटलों में आयोजित गरबा कार्यक्रमों को लेकर हिंदू संगठनों ने तीव्र विरोध जताया है। शुक्रवार  को संगठनों के प्रतिनिधि एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए इन कार्यक्रमों को तत्काल बंद कराने की मांग की।

हिंदू समाज का कहना है कि गरबा कार्यक्रम के नाम पर कई निजी होटल संचालक फूहड़ता और अश्लीलता फैलाने का काम कर रहे हैं। आयोजनों में समाजिक मर्यादा का उल्लंघन हो रहा है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच रही है।

संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि निजी होटलों में आयोजित गरबा कार्यक्रम नहीं रोके गए, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शहर में हिंदू समाज इस मामले को लेकर गहराई से आक्रोशित है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *