ninth student died in road accident

बालोद: बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम तिलोदा में ट्रैक्टर से कुचलकर 9वीं की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा को स्कूल से लौटते वक्त चक्कर आ गया था, इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने लाश सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत छात्रा के परिजनों को आर्थिक सहायता दी।

जानकारी के मुताबिक, रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम तिलोदा की रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा विभा रात्रे (15 वर्ष) तिलोदा हाई स्कूल में पढ़ती थी। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वो अपनी साइकिल से घर वापस लौट रही थी, इसी बीच उसे अचानक चक्कर आ गया। इससे वो सड़क पर गिर गई। इस दौरान ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और इसके नीचे दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।गुस्साए ग्रामीणों ने छात्रा के शव को बीच सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत छात्रा के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी। साथ ही उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब 2 घंटे के बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। तब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *