तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को मारी मारी टक्कर हादसे में दो युवकों की मौत

 

अंबिकापुर: अंबिकापुर से प्रतापपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने सकालो के पास 02 युवकों को टक्कर मार दिया , जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, हादसा इतना दर्दनाक और भीषण था कि दोनों युवकों के शरीर और सिर के अवशेष सड़क पर बिखरे पड़े थे, हादसे के बाद ग्रामीणों ने तकरीबन 1 घंटे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर जिगजैक ब्रेकर और गांव में चौकी बनाने की मांग की।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि कोल और रेत परिवहन करने वाले वाहन अक्सर यहां से तीव्र गति से निकलते है, जिससे अक्सर इस स्थान पर दुर्घटनाएं होती रहती है, बीते 03 वर्षा में यहां लगभग 25 दुर्घटनाएं हो चुकी है, वाहन चालकों के पास पीट पास भी नहीं होता वही नाबालिक वाहन चालक भी इस रोड पर फर्राटे से बड़े वाहन दौड़ाते नजर आते है, बहरहाल दुर्घटना कारीत करने वाले ट्रक को पुलिस ने जप्त कर लिया है, और मृतक के परिजनों को तत्कालीन सहायता राशि 10000 रूपए प्रदान कर दी गई, अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इन तेज रफ्तार वाहनों पे लगाम लगाने में सफल होगी या फिर इन 02 युवकों की मौत भी व्यर्थ जायेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *