सरगुजा के इस इलाके में युवाओं ने जमकर मचाया उत्पात,एक ही परिवार के चार लोग पर किया हमला, एक की हालत गंभीर

अंबिकापुर: चार से पांच दिनों पूर्व ग्राम डांडगांव में जन्मदिन के पार्टी में उदयपुर के राकी राजवाड़े और डांडगांव के राहुल शर्मा से किसी बात को लेकर मारपीट हुआ दोनों पक्षों में मारपीट के बाद उदयपुर थाना में राहुल शर्मा के द्वारा उदयपुर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। उसी मारपीट की बात पर समझौता के लिए बातचीत करने राहुल शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार को उदयपुर आया था समझौते की बात हो रही थी इसी बीच वाद विवाद बढ़ गया और डांडगांव से लाठी डंडे से लैस होकर आए लडकों ने निहत्थे बातचीत कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग सहित उसके तीनों बेटों पर ताबड़ तोड़ हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। मारपीट का बाद घटना स्थल पर खून ही खून नजर आ रहा था।

 

मारपीट में गंभीर रूप से घायल बासु राजवाड़े के सिर में कई टांके लगे हैं। अन्य घायलों में शामिल हिरासाय राजवाड़े उर्फ गड्डू का होठ कट गया है, सर में डंडे से वार किया गया है उंगली में चार टांके लगे हैं। सीताराम राजवाड़े को हाथ और पीठ में लाठी और डंडा और लोहे के हथियार से हमला किया गया है। खेमसाय राजवाड़े उम्र 42 साल के पीठ और हाथ पैर में चोट आई है।

 

 

उदयपुर पुलिस द्वारा आहत हिरासाय की रिपोर्ट पर राहुल शर्मा और अन्य नामजद आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *