जॉब ऑफर: सिक्योरिटी गार्ड के रूप में रोजगार का सुनहरा अवसर

 

बीजापुर: जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा जिले के युवाओं को अन आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड कोर्स में कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। सिक्योरिटी गार्ड प्रशिक्षण पश्चात रोजगार भी प्रदान किया जावेगा। जिले के युवा जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष है वे 30 अप्रैल 2023 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण बीजापुर कक्ष क्रमांक डी-19 जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय बीजापुर में संपर्क कर सकते हैं अथवा अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर +91-9301792157, +91-6260308120, +91-7746859563 में संपर्क कर व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *