ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसे में दो बच्ची समेत दस लोगों की मौत

 

धमतरी: धमतरी और बालोद सीमा के पास बुधवार रात 11 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्ची समेत दस लोगों की मौत हो गई एक जिसमें एक बच्चे को हालत गंभीर हो बताई जा रही है। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के लिए रिफर किया गया है। दुर्घटना में मरने वालों में दो बच्चे समेत 8 महिला – पुरुष शामिल हैं, सभी लोग शादी में हिस्सा लेने जा रहें थे। साहू परिवार के सभी लोगों की मौत हो गई है इस दुर्घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है । विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलरो के परखचे उड़ गए। बोलरो में सवार ज्यादातर लोग मौके पर दम तोड़ दिया हादसे के बाद ट्रक चालक और परिचालक भाग खड़े हुए। एसयूवी में सवार लोगों में केवल एक बच्चा जिंदा बचा है।

 

बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के अनुसार भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं। जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए बोलेरो से जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। जिसके चलते मौके पर ही सभी की मौत हो गई। हादसा पुरुर चौकी क्षेत्र में हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *