युवक ने दीवार लिखा जाओ मेरी जान, अब कभी लौटकर नहीं आऊंगा, बस खुश रहना’ फिर फांसी लगाकर दे दी जान

 

अंबिकापुर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है..युवक ने आत्म हत्या से पहले दीवाल पर लिखा था जाओ मेरी जान, अब कभी लौटकर नहीं आऊंगा, बस खुश रहना’.मौके पर पहुंची पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान कर जांच शुरू कर दी है.

 

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम पंकज टोप्पो बताया जा रहा है। युवक जशपुर जिलें में बगीचा ब्लॉक के भागवतपुर का रहने वाला है। मृतक युवक और उसका साथी सुभाषनगर में किराए के मकान में रहता था और मजदूरी का काम करता था कुछ दिन पहले मृतक युवक का साथी अपने गांव शादी में गया हुआ था आज जब घर वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद था ।छत के रास्ते जब अंदर झांक कर देखा तो युवक की फांसी पर लटकते लाश देखा ।जिसके बाद गांधीनगर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया वही पोस्टमार्डम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है ..और जांच शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *