सामूहिक अनाचार के दो आरोपी चंद घन्टे मे गिरफ्तार

 

 

 

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के लुण्ड्रा पुलिस ने सामूहिक अनाचार के मामले में दो आरोपी चंद घन्टे मे पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियो से दुपहिया वाहन बरामद किया।

 

 

पुलिस ने बताया कि 15 मई को थाना आकर रिर्पोट दर्ज कराया गया कि घटना दिनाक 10 मई को मेरी नाबालिग लडकी साप्ताहिक बाजार करने पास के गांव मे गई थी, जो शाम को वापस आते समय दो लड़के गर्रा उर्फ धनेश्वर एवं शैलेष पैकरा द्वारा मेरी नाबालिग लड़की को अकेला देखकर जबरन अपने दुपहिया वाहन में बैठाकर अन्यत्र स्थान ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर बारी बारी से अनाचार किये है, प्रार्थी के रिर्पोट पर अपराध क्रमांक 51/23 धारा 363, 366(क), 376 (घ), 506 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इस दौरान विवेचना आरोपी गर्रा उर्फ धनेश्वर एवं शैलेष पैकरा निवासी उदारी लुन्ड्रा की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक अनाचार की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया जो आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *