नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का आज निधन हो गया है। अहमदाबाद के अस्पताल में हीराबा ने अंतिम सांस ली है। सांस लेने पर तकलीफ होने पर हीराबा मोदी को यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ले जाया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली है।

पीएम मोदी की मां हीराबा की तबीयत मंगलवार को बिगड़ी थी। उन्हें गले में कफ की शिकायत थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद मां को देखने के लिए खुद प्रधानमंत्री बुधवार को अहमदाबाद गए थे। इस दौरान बताया जा रहा था कि हीराबा की तबीयत पहले से बेहतर है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1608622111660331012?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1608622111660331012%7Ctwgr%5E1c39a253648e3052b521da8a43b19cfbf9479c87%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cgmp.co.in%2F%3Fp%3D47434

पीएम मोदी ने मां के निधन पर कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है। जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *