अंबिकापुर: अंबिकापुर के गाड़ाघाट शराब दुकान में भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शराब दुकान के सामने पोस्टर चिपका कर प्रदेश में हुए 2000 करोड के शराब घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में नकली शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है तो वही शराब दुकान में दो प्रकार के शराब का भी वितरण किया जा रहा है. जिसमें एक बोतल में सरकारी स्टीकर लगा होता है तो दूसरे बोतल में नहीं लगा होता है. यही वजह रही कि ईडी के माध्यम से 2000 करोड़ के शराब घोटाले का उजागर हुआ है. इसी तरह जांच चलती रही तो और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार ने शराबबंदी की बात कही थी. लेकिन अब तक प्रदेश में बंदी नहीं हो सकी है. जिसको लेकर आज हमने शराब दुकान के सामने पोस्टर चिपकाकर विरोध प्रदर्शन किया है. इसी तरह पूरे प्रदेश में सभी जगह पोस्टर चिपकाकर इसका विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *