सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना अंतर्गत केवरा गांव में एक युवक का शव उसी के घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जांच में जुट गई। यह मामला हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नंदलाल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की उनका पुत्र मृतक संतोष चौधरी रात में शराब की नशे में लड़ाई झगड़ा कर रहा था जिसके बाद लड़ाई झगड़ा के डर से माता पिता घर से बाहर चले गए थे रात में घर वापस आ कर सो गाये उनका पुत्र मृतक संतोष चौधरी कब घर के सो गया उनको पता नही चला सुबह मृतक की मां जब मृतक संतोष चौधरी को उठाने गई तो मृतक संतोष चौधरी मरा हुआ था। जानकारी में मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंचा तो पाया कि उस घर में एक शख्स का शव पड़ा हुआ है, शव में चोट के निशान को देख के आशंका जताई की हत्या की गई होगी।

फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुरुआती जांच में मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद किसी नतीजे में पहुंचने की बात कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *