अंबिकापुर: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक और बड़ी खबर सामने आ रही है यहां कंटेनर की टक्कर से बालक की मौत हो गई है।पुलिस ने कंटेनर वाहन जप्त कर ड्राइवर हसन को लिया हिरासत में ले लिया है यह घटना सुबह 8:30 बजे की बताई जा रही है।बालक रोड से नीचे अपनी जगह पर खड़े होकर सड़क पर जा रहे घोड़ा गाड़ी को देख रहा था तभी कंटेनर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बालक को टक्कर मार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर जय अम्बे पेट्रोल पंप के आगे अंबिकापुर की ओर से बिलासपुर की ओर जा रहा कंटेनर 6 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।मृत बालक का नाम कृष्णा पिता तुलेश्वर सिंह उम्र 06 वर्ष निवासी ग्राम बिशुनपुर है।बालक को घटना के बाद निजी वाहन से तत्काल सीएचसी उदयपु रले जाया गया था जहां डाक्टरों ने किया मृत घोषित कर दिया।पुलिस अस्पताल परिसर में मौजूद आगे की कार्यवाही में जुटी है।शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *