दुर्ग: मोहन नगर थाना क्षेत्र नए साल के जश्न में लापरवाही लोगों की जान ले रही है दुर्ग में शुक्रवार आधी रात को डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। घटना मोहन नगर थान के पास स्टेशन रोड की बताई जा रही है। हादसे की सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी युवकों के शवों को जिला अस्पताल के मरच्यूरी में भेजा वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

मोहन नगर टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि शुक्रवार आधी रात लगभग 12 बजे के बाद की बताई जा रही है बाइक सवार धमधा नाका ओवरब्रिज की ओर से ग्रीन चौक की ओर से आ रहे थे बताया जा रहा है कि इनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी इस दौरान इनकी बाइक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई हादसा इतना भयानक था कि तीनों बाइक सवार सड़क पर सिर के बल गिरे और गंभीर चोट आई इस हादसे में तीनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई मृतकों की पहचान हरिओम, अल्ताफ व रोशन साहू के रूप में हुई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *