अंबिकापुर। मंगलवार कि सुबह 10:30 बजे के लगभग शहर के गांधी नगर क्षेत्र में दो मासूम बच्ची को लेकर जा रहे बाइक सवार के ऊपर अचानक बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से बड़ी दुर्घटना हो गई। बिजली का तार गिरने से बाइक अनियंत्रित हो गई और एक दीवार से जा टकराई। बाइक में सवार दो मासूम सहित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 112 की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है जहां सभी का उपचार जारी है। घटना गांधीनगर क्षेत्र के कमोदा बिहार मार्ग में हुई

अंबिकापुर के गाँधीनगर इलाके के तुर्रापानी के पास कमोदा विहार मार्ग में चलती मोटरसायकल में बिजली का तार टूटकर गिर गया.. जिससे दो मासूम बच्चे सहित पिता बिजली के करंट से झुलस गए .. जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है . बताया जा रहा हैं कि घायल व्यक्ति का नाम आनंद राम हैँ जो ग्राम डिगमा के रहने वाले हैं..मोटरसाइकिल से तीनों पिता पुत्री किसी काम से जा रहे थे तभी अचानक उनके ऊपर हाईटेंशन बिजली तार टूट कर गिर गया.. बिजली तार के गिरने से बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराये .. और तीनों गिर गए.. बिजली के करंट से तीनों झुलस गए हैँ . रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायल पड़े देख 112 वाहन की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया है.. जहां तीनों का इलाज चल रहा है लेकिन पिता और 2 वर्ष की मासूम बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *