अंबिकापुर: अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साँड़बार बेरियर स्थित गौठान में युवक की फांसी से लटकता हुआ शव मिला है. जिससे गांव के आसपास इलाको में सनसनी फैल गई हैं. इधर मृतक के बड़े भाई श्याम गुप्ता ने बताया कि रात को मृतक सूरज का फोन आया था कि सांडबार के पास उसका कहीं झगड़ा हो गया है. सूरज के दूसरे भाई ने कहा कि तुम अभी घर आ जाओ दूसरे दिन देखेंगे. इसके बाद सूरज के मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. वही आज सुबह पता चला कि उसका शव का गौठान में लटकता हुआ मिला है. परिजनों का आरोप है कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं. युवक की मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को गौठान सेड में आरोपियों ने टांगा है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि फांसी से लटका हुआ शव को बरामद कर फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच की गई है. और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *