अंबिकापुर: सरगुजा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई है। जंगली हाथी का सामना रास्ते में महिला से हो गया। इस दौरान हाथी ने हमला कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाते वक्त महिला की रास्ते में मौत हो गई।महिला ग्राम कुंदी कला बलरामपुर जिला की रहने वाली है।अंबिकापुर वन परिक्षेत्र के कंचनपुर का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *