अंबिकापुर शहर के विवेकानंद स्कूल में एयर बैलून सिलेंडर फटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया है

जिसमे दो सिलेंडर कंपनी के लोग , तीन हिन्दू युवा एकता मंच के सदस्य वही दो स्कूल के कर्मचारियों शामिल है दरअसल विवेकानंद स्कूल में लंच की छुट्टी थी उस समय छात्र छात्राएं स्कूल परिसर में खेल रहे थे ,

इस दौरान एयर बैलून सिलेंडर फट गया जिसमें स्कूल के 37 छात्र छात्राएं घायल हुए थे वही सिलेंडर कंपनी और हिन्दू युवा एकता मंच के 5 लोग गंभीर घायल थे ,

सरगुजा एस पी ने बताया की हिन्दू युवा एकता मंच का दशहरा में कार्यक्रम था और अपना प्रचार करने के उद्देश्य से स्कूल परिसर में स्काई बैलून में गैस भरा जा रहा था उसी समय हादसा हुआ था फ़िलहाल और सबूत जुटाए जा रहे है जिसके बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *