सूरजपुर: साल का पहला दिन जहां एक ओर पूरा देश और प्रदेश नए साल के जश्न में डूबा हुआ था, वही सूरजपुर के विश्रामपुर इलाके में शराब पीने की विवाद को लेकर कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी, फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी गांव का सरपंच बताया जा रहा है।

दरअसल यह पूरा मामला जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर गांव का है, जहां मृतक फेकू सिंह, उसका बेटा अर्जुन सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान शराब पीने को लेकर पिता और पुत्र में विवाद हो गया, जिस पर आक्रोश में आकर पुत्र अर्जुन सिंह ने डंडे से पीट-पीटकर पिता फेकू सिंह की हत्या कर दी, घटना किसान ग्रामीण के द्वारा इसकी जानकारी विश्रामपुर थाने को दी गई, जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी अर्जुन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयोग किया गया डंडे को जप्त कर लिया गया है, फिलहाल पुलिस ने कलयुगी पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *