जशपुर: जशपुर में नया साल मनाकर लौट रहे लोगों की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई।इस हादसे में कार सवार 10 लोगों में चार की मौत हो गई।वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर है।एक जनवरी को इको कार में 10 लोग गुल्लू फाल पिकनिक मनाने गये थे। पिकनिक से लौटते वक्त शाम करीबन 05 बजे गुल्लू और बेने के बीच में घाट से नीचे उतर रहे थे । उसी समय मोड़ में कार पेड़ से टकरा गया। जिसमें 04 लोगों की मृत्यु हो गई 02 घायलों को रांची रेफर किया गया है एवं 04 घायल होलीक्रॉस में इलाजरत हैं। घटना में पुलिस 04 मृतक का मर्ग इंटिमेशन लेकर पंचनामा कार्यवाही कर रही है।

पुलिस ने बताया कि नए साल के जश्न को देखते हुए पिकनिक स्पॉट बने में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।जैसे ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दूसरी गाड़ियों से लिफ्ट मांगकर घायलों को बाहर निकालकर भेजा पुलिस ने घटना में मृतकों के नाम और घायलों की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में 4 लोगों की मौत हुई है ,घायलों में 2 को रांची रेफर किया गया है।वहीं 3 घायलों का इलाज कुनकुरी में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *