जगदलपुर: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है देश भर में 7 चरणों में चुनाव होंगे वहीं प्रदेश की 11 सीटों में 3 चरण में चुनाव की प्रक्रिया होगी सबसे पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट में चुनाव की तैयारी जिला निर्वाचन आयोग ने शुरू कर दी।

बस्तर लोकसभा सीट में इस बार 14 लाख 66 हजार 337 मतदाता मतदान करेगें बस्तर लोकसभा सीट में पुरषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है महिला वोटर 7 लाख 68 हजार 88 है जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 98 हजार 197 है लोकसभा क्षेत्र में 1957 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जहां बस्तर के वोटर अपने सांसद का चुनाव करेंगे नक्सल प्रभावित होने के कारण लोकसभा क्षेत्र के 234 मतदान केंद्रों को शिफ्ट भी किया जायेगा, बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 46 हजार 777 नए मतदाताओं का नाम सूची मे जोड़ा गया है । जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सुरक्षा बल की अतिरिक्त टुकड़ियों की मांग भारत निर्वाचन आयोग से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *