बालोद जिले के सनौद क्षेत्र के तितुरगहन गांव में महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर सड़क पर फेंके जाने के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है. 24 घंटे के अंदर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया. आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतिका का पति है, जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. इसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी और शव को छुपाने की नियत से बोरे में भरकर सड़क पर फेंक दिया.

यह खुलासा एडिशनल एसपी अशोक जोशी ने किया. एडिशनल एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुके हैं. आरोपी के दोस्त ने पीड़िता को शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके सीने पर तब तक पत्थर से वार किया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *