प्रदेश सरकार लाख दावे करे पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है हम बात कर रहे हैं लखनपुर विकास खंड अंतर्गत के ग्राम तुनगुरी का है मामला जहां प्रदेश में शासन परिवर्तन हुए कुछ महीना ही हुआ है पर विकास खंड में संचालित उचित मूल्य दुकान में सभी राशन कार्ड धारियों को चावल, चना, शक्कर, नही मिल पा रहा है ग्रामीणों के बताए अनुसार दुकान संचालक द्वारा ग्राम में 544 राशन कार्ड धारी है जिसमे से आधे लोगों को राशन मिलता है अभी अप्रैल माह में सभी को दो महीने का चावल एक साथ वितरण करना था पर सभी कार्ड धारियों को चावल नही मिला है अभी भी लगभग 100 से ऊपर हितग्राहियों को चावल नही दिया गया जिसको लेकर ग्राम तुनगुरी के ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में तहसील कार्यालय पहुंच कर एस डी एम को ज्ञापन सौंपा गया ग्रामीणों का कहेना है की कार्यवाही नही होने पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए आगे हक की लड़ाई लड़ने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *