अंबिकापुर: सरगुजा जिले के कोतवाली पुलिस ने अवैध नशीला कफ सिरफ बेचने की फिराक मे घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार कर की कार्यवाही की गई । इस दौरान आरोपी से 24 नग अवैध नशीला कफ सिरफ जब्त किया गया

पुलिस ने बताया कि नशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” अंतर्गत लगातार कार्यवाही कर ड्रग तस्करो पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। इस दौरान मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गुदरी बाजार के पास लाल रंग के थैला मे अवैध नशीला कफ सिरफ रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा हैं, तत्काल पुलिस टीम द्वारा तत्काल संदेही की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम प्रिंस गुप्ता उर्फ़ गोधु निवासी चांदनी चौक अम्बिकापुर का होना बताया जो संदेही के पास थैला मे रखे सामान के बारे मे पूछताछ किया गया तो संदेही द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने पर गवाहों की उपस्थिति मे तलाशी ली गया जो आरोपी के कब्जे मे रखे लाल रंग के झोला से 24 नग अवैध नशीला कफ सिरफ बरामद किया गया।

इस कफ सिरफ के बारे मे आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर बिक्री करने के उद्देश्य से नशीला कफ सिरफ रखना और ग्राहक की तलाश करना बताया व आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध सदर धारा 21(c) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *