कवर्धा:- शहर के बस स्टैंड स्थित देवांगन चिकन सेंटर के कर्मचारियों ने खाना खाने गए युवक की जमकर लात-घूसों से पिटाई कर दी। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि चिकन सेंटर के कर्मचारी कैसे गुंडागर्दी कर रहे हैं।

CCTV में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कैसे चिकन सेंटर के वर्कर मिलकर युवक को मार रहे हैं। कवर्धा के देवांगन चिकन सेंटर के 10 से 12 कर्मचारियों ने मामूली बात को लेकर युवक के साथ मारपीट की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक चिकन सेंटर पहुंचे और खाना का ऑर्डर दिया, लेकिन कर्मचारियों ने जो ऑर्डर लिया था वह नहीं लाए। इस बात पर उनकी तू-तू-मैं-मैं हुई और मामला इतना बढ़ गया कि 10 से 12 कर्मचारियों ने मिलकर दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। युवक ने चिकन सेंटर के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी उल्लेखनीय है कि इस चिकन सेंटर में मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। आए दिन वहां लड़ाई की घटनाएं सामने आती रही हैं। पूरा मामला शहर के बस स्टैंड स्थित देवांगन चिकन सेंटर थाना सिटी कोतवाली का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *