सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाथियों से मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में फिर से हाथियों के झुंड ने एक महिला की जान ले ली है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे गौरा निवासी बरातों पति- भुरलाही 62 वर्ष जलावन लकड़ी लेने जंगल गई हुई थी वापस आते वक्त बरातों का सामना जंगल मे हथियो के दल से हो गई हाथियों के दल ने बरातों पति- भुरलाही को कुचल कर मार डाला। जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहोच गई है। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के चाचीडाँड़ टुकुडाँड़, गोटगवा,करसी,गणेशपुर,धरमपुर के जंगलों में 30 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार हाथी से प्रभावित गांवो में जाकर लोगो को हाथियों के बारे में जानकारी देकर मुनादी कराया जा रहा है और गांव के लोगो को अभी जंगलों की तरफ जाने से भी मना किया जा रहा है वन विभाग के द्वारा हाथियों को गांव से दूर रखने का भी पूरा प्रयास किया जा रहा है । बहरहाल क्षेत्र में हाथियों के होने की जानकारी मिलने से ग्रामीणों में काफी दहशत का भी माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *