अंबिकापुर: सरगुजा जिले सीतापुर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ ने छत्तीसगढ़ शासन से अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर परियोजना महिला एवं बाल विकास विभाग सीतापुर तथा सीतापुर एसडीएम को शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया है कि यदि उनकी छह सूत्रीय मांगों को शासन पूरा नहीं करती तो वह 22 से लेकर 27 तारीख तक रायपुर में हड़ताल करेंगे तथा इसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिला अध्यक्ष अनूपा कुशवाहा ने बताया कि वह लगातार अपनी मांगों को लेकर शासन से अनुरोध करते आ रहे हैं उनके द्वारा पहले भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया गया था।परंतु शासन ने इनकी मांगों को पूरा नहीं किया, अब वह आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे,जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *