सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव थाना अंतर्गत में 3 दिन पूर्व हुए नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है, हत्या का कारण मोबाइल को लेकर आपसी विवाद बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिमांड में भेज दिया है।

दरअसल यह पूरा मामला भटगांव इलाके का है, जहां 18 दिसंबर को एक महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराती है कि उसका 16 वर्षीय बालक 15 दिसंबर से लापता है, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।तभी 25 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि भटगांव के ही बंद पड़े कोयला खदान के नर्सरी में एक शव मिला है, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद।पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तब पुलिस को जानकारी मिलेगी मृतक बच्चे के एक साथी के साथ ही मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस ने आबकारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि मृतक ने उसे ₹1000 में मोबाइल बेचा था जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था और आवेश में आकर इसमें बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी, फिलहाल पुलिस ने आबकारी बालक को हिरासत में लेकर रिमांड में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *