DOUBLE MUDER CASE

SURJPUR DOUBLE MUDER CASE UPDATE:-सूरजपुर जिले में दोहरे हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद थाना परिसर के बाहर भारी भीड़ जुट गई। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग थाने के बाहर जमा हो गए, जिसके कारण पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने मौके पर तैनाती बढ़ा दी है और लोगों को थाने से दूर हटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, मीडिया कर्मियों को भी मौके से हटाया जा रहा है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस ने फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, लेकिन मामले में और जानकारी नहीं दी गई है।

ALSO READ THIS :- AMBIKAPUR UPDATE:- ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप 

सूरजपुर के डबल मर्डर मामले का आरोपी बलरामपुर के बस स्टैंड से हुआ गिरफ्तार मां बेटी की हत्या कर कुलदीप साहू हो गया था फरार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *