तेज रफ्तार कार हादसा

DURG NEWS :-दुर्ग के कोहका-जुनवानी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद 10 फीट ऊंची उड़ती हुई सड़क पर पलट गई, हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे की सूचना के बाद परिजन पहुंचे और कार सवार को पहले शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां अति गम्भीर स्थिति होने के कारण उसे एम्स रायपुर रेफर किया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है.

दरअसल कार क्रमांक सीजी 04 एचई 4400 से कोहका की ओर से वापस आ रही थी, इस दौरान कार सवार काफी नशे में था और कार की गति भी काफी तेज थी, जुनवानि रोड में कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई और हवा में कलाबाजियां खाते हुए सड़क पर पलट गई इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार को गंभीर चोटें आई, घटना के बाद कुछ लोग आवाज सुनकर घर से बाहर निकले और एक्सीडेंट देख तत्काल डायल 112 को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को श्री शंकराचार्य अस्पताल पहुंचाया कार के नम्बर के अनुसार अजित कुमार नामक व्यक्ति को सूचना दी गई, कार चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स रायपुर रेफर कर दिया गया, कार नंबर के आधार पर मालिक का नाम अजित कुमार बताया जा रहा है स्मृति नगर चौकी पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

ALSO READ THIS :- रायपुर (छत्तीसगढ़ ) :- मुख्यमंत्री ने भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का किया सम्मान  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *