अंबिकापुर: अंबिकापुर नगर निगम के नव-निर्वाचित मेयर मंजूषा भगत और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अंबिकापुर के पीजी कॉलेज की हॉकी स्टेडियम में किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित विधायक भी मौजूद रहे और सीएम ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।
इधर मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जनता ने हमारी सरकार पर भरोसा जताया है। मैं मुख्यमंत्री के नाते भरोसा दिलाता हूं कि मेयर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। अंबिकापुर नगर निगम के विकास की जिम्मेदारी हमारी सरकार निभाएगी। वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते पांच सालों में कांग्रेस ने अंबिकापुर का विकास नहीं किया। जनता ने उन पर विश्वास किया, लेकिन वे उस पर खरे नहीं उतरे। इसी वजह से कांग्रेस अपनी सही जगह पर पहुंच गई है।
छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर नगर निगम को गंगाजल से शुद्धिकरण की बयान के बाद उपजे विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगाजल को लेकर विवाद की स्थिति नहीं बननी चाहिए। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किसी भी शुभ कार्य से पहले गंगाजल से शुद्धिकरण करना परंपरा है। नये काम की शुरुआत से पहले गृह प्रवेश और देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है साथ ही कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार अंबिकापुर को एक बेहतर शहर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
इधर शपथ ग्रहण के बाद अंबिकापुर नगर पालिक निगम की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि आज से ही शहर में मूलभूत समस्याओ पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा है। शहर के रोड के किनारे किनारे बंद पड़े रोड लाइट को चालू करवाया जाएगा। वही नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 दिनों के भीतर काम को सुधारने का निर्देश दूंगी। वही गर्मी के मौसम में जल संकट को लेकर भी प्लान तैयार किया जा चुका है जिससे कि नगर वासियों को पेयजल की समस्या नहीं होगी।
मंजूषा भगत नवनिर्वाचित महापौर ने कहा बहरहाल अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा की सरकार बन गई है। लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में कांग्रेस के 15 पार्षद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। अब देखना होगा कि नगर निगम में भाजपा की सरकार के कामकाज को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस किस तरह से हमलावर आने वाले दिनों में रहेगी, यह तो देखने वाली बात होगी।