अंबिकापुर: दुर्ग जिले में मोहन नगर में 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना और प्रदेश की बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोघ में आज जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में घडी चौक पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका। रामनवमी के दिन दुर्ग के मोहन नगर में कन्या भोज के लिये सुबह घर से निकली बच्ची का अपहरण कर उसके साथ अमानवीय आचरण कर दुराचार कर उसकी हत्या कर दी गई। रामनवमी के दिन बच्ची के गायब होने के बाद इसकी सूचना बच्ची के परिजनो ने पुलिस को दी थी, लेकिन बच्ची नहीं मिली। रात 8 बजे बच्ची का शव एक कार में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची से न केवल दुराचार किया गया साथ ही उसे हैवानियत के साथ टार्चर किया गया। उसे बिजली का करंट दिया गया। उसे सिगरेट से दागा गया। इस घटना ने पूरे समाज को उद्वेलित किया। पूरे प्रदेश की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के साथ ही इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह तय किया कि 8 अप्रैल को गृहमंत्री विजय शर्मा के इस्तिफे की मांग के साथ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका जायेगा। इसी क्रम में आज सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घडी चौक पर पुतला दहन किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि यह अमानवीय घटना गृहमंत्री के गृह संभाग में हुई है। जबसे भाजपा सरकार छत्तीसगढ की सत्ता में आयी है तबसे प्रदेश की कानून व्यवस्था तबाह हो गई है। गृहमंत्री नाकारा साबित हुए हैं। इस घटना के बाद उन्हें शर्म से इस्तिफा दे देना चाहिये। इस घटना पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमति सीमा सोनी ने यह मांग कर दिया कि यदि देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के कथित सुशासन वाले मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगा सकते तो वो ऐसे अपराधियों को हम महिलाओं को सौप दे हम इंसाफ करेंगे।
इस पुतला दहन के दौरान अजय अग्रवाल, डॉ0 अजय तिर्की, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, इस्लाम, सत्येन्द्र तिवारी, अरविंद सिंह, हेमंत तिवारी, भानुप्रताप सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, आर0डी0एस0 चौहान, मधु सिंह, मधु दिक्षित, लुकस एक्का, सीमा सोनी, संध्या रवानी, गीता प्रजापति, रुही गजाला, निमन राशि एक्का, गीता श्रीवास्तव, चित्रा मिश्रा, मंजू सिंह, उर्मीश विश्वास, रजनी महंत, अनिता सिन्हा, साधना कश्यप, शकीला सिद्धकी, हमीदा,
रत्नप्रिया पाण्डेय, मालती सिंह, निधी कूजूर, संजय विश्वकर्मा, विनित जायसवाल, रशीद अहमद अंसारी, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, अतुल तिवारी,वेद प्रकाश शर्मा, संजय मंदिलवार, अनिल सिंह, हरभजन सिंह भामरा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, अनूप मेहता, जमील खान आशीष वर्मा, अशफाक अलि, गुरुप्रीत सिद्धू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, आलोक सिंह, अमित सिंह, शिवप्रसाद अग्रहरी, लवकेश पासवान, बलराम सोनी, मो हसन, जिलानी खान, दीपक मिश्रा, आलोक सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, नितिश चौरसिया, सतीश बारी, निखिल विश्वकर्मा, रजनीश सिंह, विकास केशरी, पंकज शुक्ला, अविनाश कुमार, मिथुन सिंह, अतिश शुक्ला,परवेज आलम गांधी, केदार यादव, मो इमरान सिद्धकी, बाबर, इरशाद खान, अमित मिंज, विरेन्द्र सिन्हा, तीरथ चौधरी, कृष्ण कुमार गुप्ता, सैयद उसेन, काजू खान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
पेट्रोलियम पदार्थो के कीमत में वृद्धी का विरोध
पुतला दहन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीती रात पेट्रोलियम पदार्थो में की गई वृद्धी के विरोध में प्रदर्शन किया। बीती रात केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साईज टैक्स के रुप में 2रु की वृद्धी की गई साथ ही गैस सिलेंडर के दाम 50 /रु बढा दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि अप्रैल 2024 की तुलना में इस वर्ष कच्चे तेल के दाम में 26/रु प्रति बैरल की कमी हुई है। इसका फायदा देश के नागरिकों को देने के बजाय सरकार मुनाफाखोरी पर उतर आयी है और उसने एक्साईज टैक्स के रुप में 2/रु बढोत्तरी कर महंगाई से परेशान आम नागरिकों की कमर तोडने का काम किया है। गैस के कीमतों में की गई वृद्धि मध्यवर्ग के साथ ही देश की गरीब जनता पर केन्द्र की मोदी सरकार का प्रहार है। ये सरकार लोक कल्याणकारी न होकर अमीरों की हितसाधक है।