पंजाब: अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, छह अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पंजाब में अमृतसर जिले के मजीठा में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी ने बताया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी है और उन्होंने अब तक 14 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। उपायुक्त ने बताया कि सरकार सभी लोगों को हर संभव सहायता देगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा दल रवाना कर दिये गये और वे घर घर जाकर जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बाताया कि कथित रूप से जहरीली शराब सप्लाई करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *