सूरजपुर: सूरजपुर के नमदगिरी गांव के खेत पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि बालू तस्करों द्वारा बुजुर्ग की अवैध रेत ले जा रहे गाड़ी ने ठोकर मार हत्या की गई है।

दरअसल इस गांव में रोजाना बड़ी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जाता हैजिसके लिए सभी गाड़ियां ग्रामीणों के खेत से होकर गुजरती है,ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार उनके द्वारा अवैध रते उत्खनन को लेकर शिकायत भी की गई है लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिसकी वजह से रोजाना गाड़ियां रेत लेकर ग्रामीणों के खेतों से गुजरती है और विरोध करने पर विवाद होता रहता है मृतक 70 वर्षीय ढोला राम आज अपने खेतों में काम करने गया था इस दौरान रेत ले जा रहे ट्रैक्टर से कोई बात को लेकर विवाद हुवा होगा जिसके कारण उसको ठोकर मार कर जान से मार दिया गया। बरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर टैक्टर के साथ और कई पहलू पर जांच शुरू कर दिया है और टीआई का कहना है कि शव को देखने से टैक्टर चढ़कर मारने जैसी स्थिति नजर नहीं आ रही है पोस्टमार्टम के बाद सब साफ हो जाएगा हम इसके साथ और कई पहलू पर जांच कर रहे है,वहीं पूरे गांव का कहना है की इस हत्या के पीछे बालू एक बड़ा कारण है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *