रायपुर: राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए विद्यालयों में लिया जाने वाला शुल्क निर्धारित किया है। हाई स्कूल के लिए 410 रूपए वार्षिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए 445 रूपए वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

शिक्षा सत्र 2022 के लिए हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यकलाप के लिए 50 रूपए, निर्धन छात्र सहायता निधि 10 रूपए, विज्ञान क्लब निधि 10 रूपए, बालचर निधि 50 रूपए, रेडक्रास निधि 30 रूपए, विज्ञान क्लब शुल्क 10 रूपए, और परीक्षा शुल्क 150 रूपए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार हाई स्कूल में क्रीड़ा शुल्क 50 रूपए और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 65 रूपए, हाई स्कूल में विज्ञान प्रायोगिक शुल्क 50 रूपए और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 70 रूपए निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *