अंबिकापुर: सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 31 वर्षीय एक स्वास्थ्य कर्मचारी की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया गया कि वह पिछले 10 दिनों से सर्दी, खांसी और शरीर में दर्द की शिकायत से परेशान था। लक्षण बढ़ने पर उसका कोविड टेस्ट कराया गया, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

फिलहाल मरीज को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मरीज में किसी प्रकार के गंभीर लक्षण जैसे सांस लेने में तकलीफ नहीं देखी गई है, फिर भी एहतियात के तौर पर चिकित्सकीय निगरानी जारी रहेगी।

सरगुजा में लंबे समय बाद कोविड का यह पहला मामला सामने आया है, जिससे आम नागरिकों और स्वास्थ्य अमले में सतर्कता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *