अंबिकापुर: गंगापुर स्थित सदगुरु कबीर आश्रम का पावन प्रांगण रविवार को श्रद्धा, संवेदना और शांति के भावों से सराबोर हो गया, जब वहां हवाई हादसे में जान गंवाने वाले 241 यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर मृत आत्माओं की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना और ध्यान का आयोजन किया गया।

सदगुरु कबीर आश्रम के संतगणों, सेवकों और देशभर से आए श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर शांत वातावरण में मौन व्रत रखा और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। पूरे परिसर में हजारों दीपों की रौशनी से वातावरण आध्यात्मिक और भावुक हो गया।

इस दौरान आश्रम प्रमुख ने भावुक होते हुए कहा यह केवल एक दुर्घटना नहीं, यह मानवीय क्षति है। हम साहेब से प्रार्थना करते हैं कि इन सभी आत्माओं को अपने पावन चरणों में स्थान दें।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में प्रार्थना की सतगुरु उन सभी मृतकों की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। साहेब बंदगी साहेब!

यह कार्यक्रम एक भावनात्मक और आध्यात्मिक संदेश के साथ संपन्न हुआ, जो इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *