सूरजपुर:  बंजा में शनिवार को कुशवाहा समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें संगठन की मजबूती, सामाजिक गतिविधियों और लंबित प्रकरणों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजलित कुशवाहा ने की।

इस अवसर पर जिला सचिव रूप नारायण कुशवाहा, उपाध्यक्ष बसंत कुशवाहा, जवाहर कुशवाहा, सूरजपुर और भैयाथान क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी, वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में सजाती बंधु उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने खुलकर अपने विचार रखे और समाज के विकास हेतु सुझाव प्रस्तुत किए।

जिला अध्यक्ष संलित कुशवाहा ने सभी की राय को ध्यान में रखते हुए लंबित प्रकरणों और संगठन के मजबूती से जुड़े मुद्दों पर ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहना की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और समय-सीमा की भी घोषणा की गई।बैठक के समापन पर सभी सदस्यों ने एकजुटता और संगठन के विकास में योगदान देने की प्रतिज्ञा ली। जिला अध्यक्ष ने सभी सजाती बंधुओं का धन्यवाद करते हुए आगे भी समाज हित में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *